फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Isolated patient in Ram Bharosa home, not even medicine and counseling

राम भरोसे घर में आइसोलेट मरीज, दवा व परामर्श भी नहीं नसीब

Fri, 30 Apr 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Isolated patient in Ram Bharosa home, not even medicine and counseling
पीडीडीयू नगर। चंदौली जिले में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को कोरोना से पहली बार एक दिन में हुई रिकार्ड 12 लोगों की मौत ने और भी दहशत पैदा कर दी है। जिले में रोजाना संक्रमित होने वालों की संख्या औसतन तीन सौ से ऊपर है। स्वास्थ्य विभाग प्रयास कर रहा है पर कई जगहों पर भारी चूक भी हो रही है। कोरोना से संक्रमित होकर होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से भूल चुका है। आइसोलेट मरीज राम भरोसे हैं। उन्हें इलाज और मेडिकल किट तो छोड़िए दवा और नियमित परामर्श भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मध्यम वर्ग के लोग तो किसी प्राइवेट डॉक्टर की सलाह पर दवा लेकर खा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर घर में ही ऑक्सीजन भी दे रहे हैं। पर गरीब जिनके संपर्क कहीं नहीं हैं वो मेडिकल स्टोर के सहारे हो गए हैं। मेडिकल स्टोर वाले जो दवा दे रहे हैं या बता रहे हैं वे अपने परिजन को वही दे रहे हैं। नगर के कई मरीजों के परिजनों ने बताया कि इमरजेंसी में भी कॉल करने पर स्वास्थ्य विभाग का कोई डॉक्टर फोन नहीं उठाता। न हीं कोई अधिकारी कभी सुध लेता है। ऐसे में जिले के स्वास्थ्य विभाग से लोगों का भरोसा उठने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed