फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Intensive investigation campaign carried out in trains, 79 thousand recovered

ट्रेनों में चला सघन जांच अभियान, 79 हजार वसूले

Fri, 28 Feb 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Intensive investigation campaign carried out in trains, 79 thousand recovered
ाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में टिकट चेक करते सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के अलावा पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में यात्रियों के टिकट की जांच की। पं. दीनदयाल उपाध्याय से डेहरी आन सोन तक और डेहरी आन सोन से पीडीडीयू जंक्शन तक चेकिंग में 188 बेटिकट यात्री धराए। इनसे जुुर्माना वसूला गया। इसी तरह पेंट्रीकार आदि की जांच की और जुर्माना ठोका। अभियान में कुल 79 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में टिकट चेकिंग अभियान तेजी पर है। इसी क्रम में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने शुक्रवार को टीम के साथ डाउन और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में डेहरी तक सफर कर यात्रियों के टिकट चेक किए। इस दौरान 188 यात्री ऐसे मिले जो बिना टिकट अथवा साधारण टिकट लेकर रिजर्व बोगी में सवार थे। इन पर जुर्माना लगाया गया। इस दौरान उन्होंने ट्रेनों के पेंट्रीकार में पहुंच कर साफ सफाई आदि की जांच की। इसके पूर्व सीनियर डीसीएम ने स्थानीय रेलवे सटेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर स्टालों की जांच की और साफ सफाई पर ध्यान देने, ओवरचार्जिंग न करने की हिदायत दी। कमी मिलने पर जुर्माना लगाया। पूरे अभियान में 79 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed