फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Instructions to the officials of the Electricity System Investigation Committee of VIP to do regular inspection in the area

Chandauli News: विप की विद्युत व्यवस्था जांच समिति का अधिकारियों को निर्देश क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करें

Sat, 05 Jul 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Instructions to the officials of the Electricity System Investigation Committee of VIP to do regular inspection in the area
चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विद्युत व्यवस्था जांच समिति चंदौली की बैठक शुक्रवार को सर्किट हाउस, वाराणसी में हुई। इसमें समिति ने के सदस्यों ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करें। लोगों से समस्याएं जान कर उसे दूर करें। विप सदस्यों की जांच समिति ने विद्युत निगम के अफसरों से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी ली। इसमें ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत, जनपद में औसत विद्युत आपूर्ति, विद्युत उपभोक्ता लोड के अनुरूप ट्रांसफाॅर्मर की स्थिति, बिजली के खंभों पर केबल से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, बिजली चोरी रोकने के लिए अपनाई गई रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान निगम के नंबर 1912 पर प्राप्त शिकायतों और मीटर रीडिंग संबंधी समस्याओं के निवारण पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान समिति के सभापति दिनेश गोयल ने कहा कि अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें। पूर्व में दिए निर्देशों का पालन शत प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। सभी केंद्रों पर शिकायत रजिस्टर उपलब्ध रहे, ताकि कोई भी शिकायतकर्ता शिकायत दर्ज कर सके। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर को देखे और शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर फीड बैक लें। समिति की ओर से रोस्टर के अनुरूप जनपद वासियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए हर संभावित कठिनाइयों से निबटने को तैयारी की चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि उपभोक्ताओं के शिकायतों का समय से समाधान किया जाए। अंत में डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने समिति के निर्देशों के समयबद्ध अनुपालन और कमियों को जल्द ही ठीक कराते हुए बेहतर विद्युत व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, जितेंद्र सिंह सेंगर, रतन पाल सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, रविशंकर सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण परिमंडल रवि चंद्र श्रीवास्तव, एसपी आदित्य लांग्हे, सीडीओ आर जगत साईं आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed