फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Insect found in food of district hospital

Chandauli News: जिला अस्पताल के खाने में मिला कीड़ा

Sat, 11 Nov 2023 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Insect found in food of district hospital
चंदौली। जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु विंग में मरीजों के दलिया में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती महिलाओं को खाने के लिए परोसी गई दलिया में कीड़ा मिला। इसकी शिकायत मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल के प्रभारी डाॅ. केसी सिंह से कर कीड़ा युक्त दलिया का वीडियो भी सौंपा।
विज्ञापन

अस्पतालों को लोगों को स्वस्थ व सेहतमंद बनाने का केन्द्र माना गया है, लेकिन यहीं अस्पताल अब लोगों को बीमार भी बना रहा है। इसकी नजीर इन दिनों जिला अस्पताल का मातृ एवं शिशु विंग अस्पताल है, जहां अस्पताल में भर्ती मरीजों को खाने के साथ कीड़ा परोसा जा रहा है। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पूरा मामला पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल स्थित पीपीपी मोड पर संचालित हो रहे मातृ शिशु विंग का है, जहां मरीजों को मानक को दरकिनार कर कीड़ा युक्त भोजन परोसा जा रहा है, जिसे ज्यादातर लोगों ने बिना देखे खा भी लिया, लेकिन तभी एक तीमारदार की नजर कटोरी में रखे दाल पर पड़ी, जिसमें परोसी गई दलिया में कीड़े उतराए हुए दिखे। जिसके बाद वहां अन्य मरीजों ने भी देखा तो पाया कि सभी के खाने में इस तरह की शिकायत है। जिसके बाद मरीज के तीमारदार नवाज शरीफ ने इसकी लिखित शिकायत एमसीएच विंग के प्रभारी से मिलकर लिखित रूप से की। वहीं प्रीति यादव, उषा व रुकसाना ने भी बताया उनके खाने में कीड़ा मिला है और यहां के स्टाफ से इस बात की शिकायत की गई है। एमसीएच विंग के प्रभारी केसी सिंह ने बताया की खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत तीमारदार की तरफ से की गई है। सीएमओ और सीएमएस को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


वर्जन
खाने में कीड़े मिलने की जानकारी मुझे मिली है इस संबंध में बेंडर और विंग प्रभारी से बात हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. युगल किशोर राय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed