फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inflation not controlled, increased prices of flour, pulses, vegetables

आटा, दाल और सब्जियों के बढ़े दाम, महंगाई पर नहीं लग रही लगाम

Thu, 03 Nov 2022 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Inflation not controlled, increased prices of flour, pulses, vegetables
पीडीडीयू नगर। इन दिनों खाद्य पदार्थों के साथ सब्जियों के बढ़े दाम से आम आदमी परेशान है। महंगाई की चौतरफा पड़ रही मार से लोगों की जेब ढीली हो रही है। आटा, दाल और सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे लोगों के घर का बजट गड़बड़ा गया है। इन दिनों आटा 21 रुपये से बढ़कर 30 रुपये किलो तक पहुंच गया है जबकि पैकेटबंद आटे की कीमत 35 रुपये प्रति किलो है। वहीं साधारण चावल 29 से बढ़कर 35 रुपये प्रतिकिलो तक चला गया है। दूध 36 से बढ़कर 50 रुपये प्रति लीटर व अरहर की दाल 125 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है। सरसों का तेल 185 व रिफाइंड 140 रुपये प्रति पैकेट हो गया है। वहीं मूूंग दाल 100, काला चना 70, गुड़ 45 व चीनी 42 रुपये किलो हो गए हैं। पैकेटबंद चीनी का भाव 45 रुपये किलो हो गया है। इसके अलावा पेट्रोल व डीजल सौ रुपये लीटर का आंकड़ा छूने को बेताब दिख रहे हैं। कृषि में उपयोगी खाद, बीज, कीटनाशक व अन्य कृषि उपकरणों के मूल्य में 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़त हो गई है।
विज्ञापन

सब्जियों में मूल्य पर एक नजर
सब्जी एक सप्ताह पहले वर्तमान मूल्य
आलू 20 25
प्याज 22 28
बींस 100 120
शिमला मिर्च 60 100
करेला 60 80
टमाटर 30 50
खीरा 50 60
लौकी 25 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed