फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Increase income by cultivating vegetables

धान-गेहूं के अलावा सब्जियों की खेती कर आमदनी बढ़ाएं किसान

Thu, 03 Nov 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Increase income by cultivating vegetables
चंदौली। डीएम ईशा दुहन ने कहा कि जिले के किसान धान-गेहूं की पारंपरिक खेती के साथ सब्जियों की खेती कर आमदनी बढ़ा सकते हैं। इसके लिए उन्हें जहां मदद की जरूरत होगी हम साथ हैं। डीएम बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित रबी गोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। डीएम ईशा दुहन ने कहा कि पराली न जलाने के लिए शासन का आदेश है। इसमें किसान भाइयों का सहयोग चाहिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि में विविधीकरण, धान, गेहूं में मोटे अनाज और सब्जियों की खेती करने वाले किसान अपने आमदनी को बढ़ाने की रणनीति बनाएं। आपके सहयोग के लिये सभी विभाग तत्पर हैं। डीएम ने चंद्रप्रभा बांध से रिसते पानी को रोकने और नहरों की सफाई के निर्देश दिया गया। गोष्ठी में जैविक खेती, पराली प्रबंधन, खाद व उर्वरक की व्यवस्था, मत्स्य पालन, पशु पालन , धान क्रय केंद्र की विस्तृत जानकारी दी गई। डीएम ने जिले के काला चावल सहित विभिन्न उत्पादों के लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। इसके बाद प्रत्येक विकास खंड से 5-5 कृषकों को चना मिनी किट का वितरण किया गया। इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल वाराणसी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed