फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In the educational gathering, teachers Rita Pandey and Poonam were honored

Chandauli News: शैक्षिक समागम में शिक्षिका रीता पांडेय और पूनम हुईं सम्मानित

Tue, 12 May 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
In the educational gathering, teachers Rita Pandey and Poonam were honored
चकिया। अंतरराष्ट्रीय कला साहित्य संस्कृति अयोध्या की ओर से लखनऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम में क्षेत्र की दो शिक्षिकाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया है। पुरस्कृत होने वाली शिक्षिकाओं में कंपोजिट विद्यालय बियासड़ की सहायक अध्यापिका रीता पांडेय और प्राथमिक विद्यालय तिलौरी की इंचार्ज प्रधानाध्यापक पूनम कुमारी शामिल हैं। इन शिक्षिकाओं ने शैक्षिक नवाचारों एवं हिंदी काव्य लेखन के लिए उत्कृष्ट कार्य किया। इन्हें शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, सेवानिवृत्त मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, लाइफ सिग्नीफाई के संस्थापक रविशंकर, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. कृष्ण चंद्र शर्मा, लखनऊ विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. खुशबू वर्मा ने ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। शिक्षिकाओं को सम्मान मिलने पर क्षेत्र के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed