{"_id":"609935008ebc3eb1f22a3cbc","slug":"in-panchayat-elections-the-death-of-an-infected-young-teacher-during-duty-created-an-uproar-in-chandaulee-7-5000-translation-results-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान संक्रमित युवा शिक्षक की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान संक्रमित युवा शिक्षक की मौत, मचा कोहराम
Mon, 10 May 2021 06:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 10 May 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश सोनकर
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली में नियामताबाद के पंचायत चुनाव के दौरान सकलडीहा में ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए विकासखंड के नरैना गांव निवासी के युवा शिक्षक ओम प्रकाश सोनकर(32) की सोमवार को इलाज के दौरान वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। युवा शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
युवा शिक्षक ओम प्रकाश सोनकर नौगढ़ विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रिठिया में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। विगत दिनों संपन्न हुए पंचायत चुनाव में उनकी ड्यूटी सकलडीहा विकास खंड में लगी थी लेकिन प्रशिक्षण के दौरान ही वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उनका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गइ। शिक्षक की मौत से माता धनपत देवी, पत्नी सोना देवी, भाई मुन्ना सोनकर का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। देर शाम को परिजनों ने उनका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन