{"_id":"677c290f1ee0803dd108cfeb","slug":"in-case-of-cyber-crime-dial-1930-and-inform-the-police-chandauli-news-c-20-vns1053-847354-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: साइबर अपराध होने पर डायल करें 1930 और पुलिस को दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: साइबर अपराध होने पर डायल करें 1930 और पुलिस को दें सूचना
विज्ञापन
नियामताबाद। एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने कहा कि ऑनलाइन बैंकिंग का चलन बढ़ने के साथ साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाएं भी बढ़ी हैं। इस पर ध्यान देने और समाधान खोजने की जरूरत है।
सोमवार को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक में उद्यमियों के साथ आयोजित साइबर अपराध परिचर्चा में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि अनजान कॉल आने पर ओटीपी न दें और न गोपनीय बातें साझा करें।
घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और पुलिस को सूचित करें। पुलिस सदैव उद्यमियों के साथ है। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित परिचर्चा में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने साइबर अपराध के प्रति उद्यमियों को जागरूक किया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने अतिथियों का स्वागत और संचालन अशोक सुल्तानिया ने किया। इस मौके पर चंद्रेश्वर जायसवाल, सतीश गुप्ता, पंकज बिजलानी, हरिवंश सिंह, जय प्रकाश पांडेय, अजय राय, विजय केशरी, सौरभ शाह और राकेश आदि मौजूद रहे।