फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If arrangements are not made, a population of 20 thousand will face waterlogging during rains.

Chandauli News: नहीं किए गए इंतजाम तो बारिश में जलभराव से जूझेगी 20 हजार की आबादी

Wed, 22 May 2024 04:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
If arrangements are not made, a population of 20 thousand will face waterlogging during rains.
पीडीडीयू नगर। पड़ाव चौराहे से गोधना मोड़ तक सिक्सलेन का निर्माण कार्य हो रहा है। कार्यदायी संस्था दो बड़े नालों का निर्माण करा रही है। इसके चलते सड़क किनारे पहले से बना नाला कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे नगर के चार वार्डों की नालियां जाम हो गई हैं और गलियों में पानी भर रहा है। नगर पालिका ने जलनिकासी की ठोस व्यवस्था नहीं की तो बरसात में बीस हजार की आबादी जलभराव की समस्या से जूझेगी। पड़ाव से गोधना मोड़ना तक 14 किलोमीटर सिक्स लेन का निर्माण होना है। फिलहाल पड़ाव चौराहे से नगर के सुभाष पार्क तक काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था सड़के के दोनों ओर नालों का निर्माण करा रही है। एक नाले से सभी प्रमुख केबल जाएंगी तो दूसरे नाले में सड़क का पानी जाएगा। काम के दौरान कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते सड़क के दोनों तरफ बना पुराना नाला कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते चंदासी, गिधौली, कैलाशपुरी और सुभाष नगर वार्ड में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। चारों वार्डों में करीब 20 हजार की आबादी रहती है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने के अलावा लोगों के घरों के सामने एकत्र हो जा रहा है। नगर पालिका नालियों से सिल्ट निकालने का दावा करती है। इसके बावजूद क्षेत्र में जलभराव से लोग परेशान हैं। एक महीने बाद मानसून आएगा। बारिश में पानी निकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई तो चारों वार्डों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed