फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ICU of district hospital closed due to lack of human resources

मानव संसाधन के अभाव में बंद पड़ा जिला अस्पताल का आईसीयू

Thu, 08 Apr 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
ICU of district hospital closed due to lack of human resources
चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में दुर्घटना ग्रस्त मरीजों के बेहतर इलाज के लिए आईसीयू की स्थापना की गई। लेकिन भवन बनकर तैयार होने के बाद भी मानव संसाधन के अभाव में आज तक इसका संचालन नहीं हो पाया। इससे दुर्घटना में गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल की ओर से वाराणसी रेफर कर दिया गया था। इससे उन्हें आर्थिक क्षति के साथ-साथ मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि जनपद के जनप्रतिनिधि व अधिकारी गंभीर होते तो लोगों को परेशान होना नहीं पड़ता।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज ओपीडी में अपना इलाज कराते हैं। वही 20 से 25 मरीज प्रतिदिन विभिन्न रोगों से ग्रसित भर्ती भी होते हैं। इन दिनों ज्यादातर मरीज जिला अस्पताल में वायरल फीवर, मलेरिया, गैस्ट्रो सहित तमाम रोगों से पीड़ित होकर आ रहे हैं। चिकित्सकों के साथ-साथ कर्मचारियों की व्यवस्था भी सुदृढ़ है लेकिन अभी भी डायलिसिस की व्यवस्था नहीं हो पाई। वहीं दुर्घटना में गंभीर घायलों के लिए बनाया गया आईसीयू का संचालन मानव संसाधन के अभाव में वर्षों से लटका पड़ा हुआ।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शासन की ओर से सभी सुविधाएं मरीजों और तीमारदारों के लिए उपलब्ध है। मरीजों को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। आईसीयू संचालन के लिए जो कमियां है उसे दूर करने के लिए शासन को अवगत कराया गया, जल्दी उसे भी दूर कर लिया जाएगा। डॉ. भूपेंद्र द्विवेदी, सीएमएस जिला अस्पताल चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed