{"_id":"6308cc85daf4087af5333567","slug":"husband-confesses-crime-in-chandauli-said-first-kills-his-wife-by-suffocating-her-with-pillow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में पति ने कबूला जुर्म: पहले तकिये से मुंह दबाकर पत्नी को मारा, फिर पंखे से लटकाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में पति ने कबूला जुर्म: पहले तकिये से मुंह दबाकर पत्नी को मारा, फिर पंखे से लटकाया शव
Fri, 26 Aug 2022 07:08 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 26 Aug 2022 07:08 PM IST
सार
चंदौली के हेतिमपुर गांव में रात में सोते समय तकिये से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के हेतिमपुर गांव में हुए विवाहिता छाया की मौत मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलाया किया। छाया की हत्या उसके पति ने ही तकिये से मुंह दबाकर की थी। घटना को आत्महत्या साबित करने के लिए शव को पंखे से लटका दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को लक्ष्मीकांत उर्फ लक्ष्मी को शुक्रवार सुबह हेतिमपुर चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म कबूल किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
हेतिमपुर निवासी लक्ष्मीकांत की शादी सोनहुल गांव निवासी सूरज की पुत्री छाया के साथ 10 वर्ष पहले हुई थी। इधर कुछ दिनों से छाया और लक्ष्मीकांत के बीच वैचारिक मतभेद के कारण संबंध अच्छे नहीं थे। 19 अगस्त की रात लक्ष्मीकांत ने सोते समय तकिया से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद घटना को आत्महत्या साबित करने के लिए खंडहरनुमा घर में शव को फंदे से टांग दिया था।
विज्ञापन
20 अगस्त की सुबह फंदे से लटकता शव बरामद हुआ। मामले में छाया के पिता सोनहुल गांव निवासी सूरज की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा पति, सास, भतीजा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति लक्ष्मीकांत की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह उसे हेतिमपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया पूछताछ में लक्ष्मीकांत ने अपना जुर्म कबूल किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तकिया बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि लक्ष्मीकांत के खिलाफ चकिया कोतवाली में दहेज हत्या मुकदमा के साथ ही भभुआ जनपद के भगवानपुर में भी हत्या का मुकदमा दर्ज है। लक्ष्मीकांत को जेल भेज दिया गया है।