फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Holika lit up suddenly in Bichhiyan

बिछियां में अचानक धू-धूकर जली होलिका, मचा हड़कंप

Thu, 17 Mar 2022 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Holika lit up suddenly in Bichhiyan
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां कला गांव में हाइवे के डिवाइडर पर स्थापित होलिका में बृहस्पतिवार की पूर्वाह्न 11 बजे के करीब अराजकतत्वों ने आग लगा दी। इससे होलिका अचानक धू-धूकर जलने लगी। यह देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए हाइवे पर आवागमन रोक दिया ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। देखते ही देखते पूरी की पूरी होलिका जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

घटना के बारे में कुछ ग्रामीणों का कहना था कि हाइवे से गुजर रहे किसी वाहन से जलती सिगरेट के फेंके गए टुकड़े से होलिका में आग लगी है तो कुछ का कहना था कि अराजकतत्वों ने आग लगा दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां कला गांव में हाइवे व सर्विस रोड के मध्य चार से पांच की संख्या में होलिका स्थापित है। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे हाइवे व सर्विस रोड के मध्य स्थित एक होलिका अचानक जलने लगी। यह देखकर जब तक लोग कुछ समझ पाते, पूरी होलिका जलने लगी। अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने होलिका स्थापित करने वाले लोगों के बारे में पूछताछ की। कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि पूछताछ के बाद प्रथम दृष्टयता किसी वाहन चालक द्वारा जलती बीड़ी या सिगरेट फेंके जाने से होलिका में आग लगने की बात सामने आ रही है। वहीं दूसरी ओर जमुनीपुर गांव में भी अराजकतत्वों द्वारा होलिका जलाए जाने की सूचना मिलने पर कोतवाली मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी प्राप्त कर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed