फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   High speed car crashed into a steep container, one killed, five injured

खड़ी कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, पांच घायल

Fri, 14 May 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
High speed car crashed into a steep container, one killed, five injured
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर में नेेशनल हाईवे-2 पर बिहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़ी कंटेनर में टकरा गई। जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय चंदौली में भर्ती हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौबतपुर में हाइवे किनारे कंटेनर एनएल 01 एसी 0824 खड़ा था। बिहार प्रांत से वाराणसी की ओर जा रही वैगनार कार संख्या बीआर 01 बीवाई 8227 तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पिछले हिस्से से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। तेज टक्कर की आवास सुनकर जब आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि कार के अंदर लहूलुहान लोग कराह रहे थे। ग्रामीणों ने एक-एक कर सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस व एंबुलेंस को दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण कार सवार मनोज कुमार (40 वर्ष) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। वहीं दीपक कुमार लाल, स्नेहा व परी सहित पांच वर्षीय बालक के साथ ही 35 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। बताया जाता है कि कार सवार एक ही परिवार के सदस्य हैं जो उपचार के लिए पटना से वाराणसी जा रहे थे, तभी नौबतपुर के पास हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

रिपोर्ट-राकेशचंद्र यादव
संपादन-अमरेंद्र पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed