फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Heat surges again, maximum temperature rises from 41 to 43 degrees in 24 hours

Chandauli News: फिर बढ़ी गर्मी, 24 घंटे में 41 से 43 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान

Mon, 08 Jun 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Heat surges again, maximum temperature rises from 41 to 43 degrees in 24 hours
जिले में गर्मी और लू का प्रकोप फिर से बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी रविवार को एक डिग्री बढ़ गया। 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। से माैसम विभाग के अनुसार, आगामी छह दिन में जिले का पारा छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन


पिछले दिनों आंधी-पानी के चलते जिले के मौसम में परिवर्तन हुआ था। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ था। इसके बाद बादल गायब हो गए और गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा। पिछले शनिवार से गर्मी के साथ लू भी चलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को भी सुबह से तीखी धूप निकली। सड़क पर दोपहर में सन्नाटा रहा। बारिश न होने और नहरें सूखी होने के कारण धान की नर्सरी डालने वाले किसानों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में मानसून आने की तिथि 15 जून है लेकिन इस बार केरलम में देर से मनसून के दस्तक देने के कारण यहां भी विलंब हो सकता है। उनका कहना है कि नर्सरी डालने में विलंब होने से खेती में भी विलंब होगा। रविवार से पूरे प्रदेश दिन के तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है। सोमवार से बृहस्पतिवार तक करीब जिले में लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed