फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Guide line fixed for street shops

गलियों में दुकानों के खुलने का दिन किया तय

Mon, 06 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Guide line fixed for street shops
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण काल में बाजार में भीड़ को कम करने के लिए प्रशासन की ओर नगर के गलियों की दुकानों के लिए गाइड लाईन तय कर दिया है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने गली-गली घूमकर दुकानों को बंद करवाया।
विज्ञापन

सीओ सदर कुंवर प्रभार सिंह ने बताया कि पीडीडीयू नगर में जीटी रोड से धर्मशाला मार्ग में प्रवेश करने पर दाहिने ओर की समस्त दुकानें सोम, बुध व शुक्र को खुलेंगी। इसी प्रकार धर्मशाला गली में अंदर प्रवेश के बाद दाहिने ओर की दुकानें, एलबीएस क्रय विक्रय केंद्र में डाकघर वाली गली से प्रवेश करने पर प्रिंस होमियो हाल से होते हुए एलबीएस पीजी कॉलेज की तरफ से जीटी रोड तक, सब्जी मंडी से काली महाल तक, लॉट नं दो स्थित पुलिया से मैनाताली, कूड़ा बाजार पुलिस चौकी तक, शाहकुटी मंदिर के बगल से गल्ला मंडी होते हुए जीटी रोड तक व पीपी सेंटर से काली महाल जाते समय दाहिने तरफ की दुकान सोम बुध व शुक्र को खुुलेंगी। इसी प्रकार इन मार्गों पर बायीं ओर की दुकानें मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को खुलेंगी। सोमवार को कूड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह नगर स्थित गलियों में खुली दुकानों को दिन के अनुसार बंद कराते रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। सोमवार की सुबह दक्षिणी पटरी की दुुकानें खुली। वहीं उत्तरी पटरी की दुकानें बंद थीं। लेकिन ठेला व खोमचा वालों ने पटरी के दोनों तरफ सड़क पर दुुकानें सजा ली। नियमों का उल्लंघन होने पर हरकत में आई पुलिस ने ठेले वालों को खदेड़ दिया। इसके बाद ठेले वाले दक्षिण पटरी चले गए और वहां सड़क किनारे दुकानें सजा ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर । कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से दिशावार दुकानों के खुलने का दिन तय किया है। सोमवार को उत्तरी पटरी की दुकानों को बंद किया जाना था। निमयों की परवाह किए बगैर उत्तरी पटरी के दुकानदार छिपकर दुकानें खोलकर सामान बेचने में लगे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed