फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Government should ensure purchase of paddy: Anjani Singh

धान की खरीद सुनिश्चित कराए सरकार: अंजनी सिंह

Fri, 04 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Government should ensure purchase of paddy: Anjani Singh
धानापुर। क्रय केंद्रों पर धान की खरीद न होने से किसानों के साथ सामाजिक संगठनों के लोग भी नाराज हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से धान की खरीद सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक व सपा नेता अंजनी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश के गांवों में किसानों के धान सहित हर फसलों के खरीदने की सुविधा प्रदान करने की मांग की है। कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात कर रही है लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। जिन किसानों को गेहूं का मूल्य 2022 सौ रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए था वहीं किसान 13-14 सौ रुपया प्रति क्विंटल बेचने को विवश रहा। वहीं धान खरीद का आलम यह है कि सरकारी खरीद अभी शून्य के बराबर ही है। जनपद के पीसीएफ के अधिकांश क्रय केंद्र पिछले सीजन में ही गबन के आरोप में बंद कर दिए गए थे। इसके बाद एग्रो सीसीएफ सहित अन्य एजेंसियां कागजों में तो खोल दी गईं हैं। किसान रजिस्ट्रेशन कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर किसान औने पौने दाम पर प्राइवेट बिचौलियों को धान बेचने पर विवश हैं। उन्होंने एमएसपी की दर पर धान की खरीद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed