{"_id":"6150c6438ebc3e0de87bff2b","slug":"goods-train-engine-derailed-before-pddu-junction-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: पीडीडीयू जंक्शन के पहले मालगाड़ी का इंजन हुआ बेपटरी, मची अपरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: पीडीडीयू जंक्शन के पहले मालगाड़ी का इंजन हुआ बेपटरी, मची अपरा-तफरी
Mon, 27 Sep 2021 12:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पूर्वी छोर पर जीटीआर ब्रिज के पास जंक्शन की ओर आ रहे मालगाड़ी का इंजन शनिवार की रात 12 बजे बेपटरी हो गया। इससे रेलकर्मियों में खलबली मच गई। सूचना पाकर विभागीय अधिकारियों की टीम भी पहुंच गई। दो घंटे के प्रयास के बाद इंजन को पटरी पर लाया गया। हालांकि इससे ट्रेनों के आवागमन पर असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
शनिवार की रात लगभग 12 बजे मालगाड़ी पीडीडीयू जंकशन की ओर आ रही थी। इसी बीच जीटीआर ब्रिज के नीचे पोल संख्या 378 के पास लोको इंजन के दो पहिया बेपटरी हो गए। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इसके साथ ही आपात कालीन सायरन बजाया गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई और कर्मचारियों की टीम इंजन को पटरी पर लाने की कोशिश में जुट गए। रात लगभग दो बजे इंजन के पहिए को पटरी पर लाया गया। इसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हुई। मंडलीय अधिकारियों ने दुर्घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन