फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gaya with elder mother drowns in river

बड़ी मां के साथ गया बालक नदी में डूबा

Thu, 15 Apr 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Gaya with elder mother drowns in river
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुंडा खुर्द गांव में बुधवार को अपनी बड़ी मां के साथ नदी किनारे गया सात वर्षीय बालक राधेश्याम डूब गया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम बालक को नदी में ढूंढती रही लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। वहीं अनहोनी की आशंका को लेकर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडा खुर्द स्थित मल्लाह बस्ती निवासी गोपाल साहनी का सात वर्षीय पुत्र राधेश्याम राधेश्याम बुधवार को अपनी बड़ी मां व गांव की अन्य महिलाओं के साथ गंगा किनारे गया था। इस दौरान सभी महिलाएं गंगा किनारे स्नान करने लगी। तभी वहां मौजूद राधेश्याम भी नहाने लगा। देखते ही देखते वह अचानक से गहरे पानी में चला गया। कुछ देर बाद जब वह आसपास नहीं दिखाई दिया तो वहां मौजूद औरते मदद के लिए चिल्लाने लगी। औरतों की आवास सुनकर कई लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक को नदी में ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की टीम को गंगा किनारे बुलाया। एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचने के बाद नदी में राधेश्याम की तलाश शुरू की। देर शाम तक राधे श्याम का कहीं भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद टीम मौके से लौट गई। शाम तक राधेश्याम का कहीं भी पता नहीं चलने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed