फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganja worth Rs 1.15 crore was being smuggled into Bihar under the guise of fish.

Chandauli News: मछली की आड़ में बिहार ले जा रहे थे 1.15 करोड़ का गांजा

Sat, 17 Jan 2026 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth Rs 1.15 crore was being smuggled into Bihar under the guise of fish.
सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में गांजा के साथ पकड़े गए तस्करी के आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। सैयदराजा थाने की पुलिस और सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को एक ट्रक से 435 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 1.15 करोड़ बताई गई। पुलिस ने मौके से तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा से मछली के बीच गांजा छुपाकर बिहार ले जा रहे थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विंधेश्वरी पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ट्रक के जरिए अवैध मादक पदार्थ चन्दौली होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एनएच-02 उत्तरी लेन, काले शाह बाबा की मजार के पास बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की गई।
विज्ञापन

इसी दौरान चन्दौली की ओर से आ रहे ट्रक रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में चालक सहित तीन युवक सवार थे। पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन में मछली लदी है, जिसे बिहार ले जाया जा रहा है। तलाशी के दौरान ट्रक में बर्फ के साथ 20 कैरेट मृत प्यासी मछली रखी मिली, जिसके नीचे 18 बंडलों में छिपाकर भारी मात्रा में गांजा रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी 18 बंडलों को तौलवाया, जिनका वजन 435 किलो 500 ग्राम निकला। मौके से प्रियांशू पटेल निवासी विशुनपुरा, प्रदीप कुमार निवासी विशुनपुरा और अखिलेन्द्र प्रताप निवासी विशुनपुरा, थाना मड़िहान, जिला मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने गांजे को मछली के कार्टनों के नीचे छिपा रखा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed