फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga water level rising 2 cm per hour, 6 meters away from warning point

Chandauli News: 2 सेमी प्रतिघंटे बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, चेतावनी बिंदु से 6 मीटर दूर

Fri, 04 Jul 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level rising 2 cm per hour, 6 meters away from warning point
जिले में गंगा का जलस्तर एक से दो सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग अनुसार जिले में बृहस्पतिवार की शाम पांच गंगा का जलस्तर 55.640 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हालांकि अभी नदी का जल स्तर सामान्य जल स्तर 59.906 मीटर से नीचे ही है। जिले में चेतावनी बिंदु 61.500 मीटर और खतरा बिंदु 63.105 मीटर है। उच्च बाढ़ स्तर 65.105 मीटर है। नदी का जिस स्तर से जलस्तर बढ़ रहा है। इससे तटवर्ती लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। ददरी घाट पर गंगा के बढ़ते जल स्तर और कटान की संभावनाओं को देखते हुए बोल्डर जाली में लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, यहां घाट किनारे बने चेजिंग रूम डूब गए हैं। कलेक्टर घाट पर गंगा का पानी सीढ़ियोें के करीब पहुंच गया है।
श्मशान घाट पर शव ऊपर जलाए जा रहे हैं। घाट निवासी नाविक विनोद के मुताबिक पिछले तीन दिनों में गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ा है। जलस्तर बढ़ने से कटान प्रभावित शेरपुर के मुबारक मौजे के मुबारकपुर के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय ने बताया गंगा के किनार दो मौजे जलालपुर और मुबारकपुर हैं। जलालपुर के पास इस वर्ष भी बचाव के लिए चार सौ मीटर ठोकर बनाया जा रहा हैं। इसी तरह पानी गंगा नदी का जल स्तर बढ़ता रहा तो काम बंद हो सकता है। मुबारकपुर गांव से गंगा नदी सिर्फ 200 मीटर दूर है। गांव की आबादी करीब 400 है। जलालपुर में भी ठोकर का काम अभी तेजी से चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed