फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Furore over delay in post-mortem

पोस्टमार्टम में विलंब पर हंगामा

Mon, 19 Jan 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Mon, 19 Jan 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Furore over delay in post-mortem
नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस से मैनपुरी जा रहे सेना में सूबेदार दिनेश सिंह यादव
विज्ञापन
की यात्रा के दौरान हुई मौत के बाद पोस्टमार्टम में विलंब होने पर घरवालों ने रविवार को हंगामा किया।


पोस्टमार्टम ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के नहीं आने से नाराज घरवाले सीएमओ कार्यालय पहुंचे और मामले से अवगत कराया। इस पर सीएमओ ने तत्काल दूसरे चिकित्सक से शव का पोस्टमार्टम कराया।


मैनपुरी जनपद निवासी दिनेश सिंह यादव (48) सेना में सूबेदार के पद पर असम के मीसा कैंप में तैनात थे। वे अवकाश लेकर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से मैनपुरी लौट रहे थे।

ट्रेन मुगलसराय पहुंचने पर सीने में दर्द होने पर दिनेश ने जीआरपी स्टेशन पहुंचकर मदद मांगी। इसके बाद चिकित्सक को बुलाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद मृतक के घरवालों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। रविवार को प्रात: दस बजे तक इंतजार करने के बाद भी जब पोस्टमार्टम हाउस पर कोई चिकित्सक नहीं आया तो घरवालों का गुस्सा बढ़ने लगा।

इसी बीच सीएमओ पोस्टमार्टम हाउस से गुजरे, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। तब घरवाले सीएमओ कार्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे। तब सीएमओ ने संबंधित चिकित्सक को फोन किया, उसके न मिलने पर दूसरे चिकित्सक को पोस्टमार्टम के लिए कहा। तब जाकर घरवालों का गुस्सा शांत हुआ।

इस संबंध में सीएमओ डा. आरएन सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को आने में थोड़ा विलंब हुआ। सूबेदार के शव के पोस्टमार्टम का मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। घरवालों द्वारा हंगामा किए जाने पर दूसरे चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed