फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Freedom fighter Sheetal Pal remembered

Chandauli News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतल पाल को किया याद

Thu, 10 Sep 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighter Sheetal Pal remembered
ज्ञानपुर में शहीद ​शीतल के मूर्ती पर माला पहनाकर खड़े मुख्य अति​थि और पाल समाज के लोग। स्रोत सं
नगर स्थित शीतल पाल तिराहे पर बुधवार को 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतल पाल की जयंती मनाई गई। यहां राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने शीतल पाल तिराहे पर पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त महानिरीक्षक निबंधन स्टांप शिवशंकर पाल ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाना है, तो नई पीढ़ी को शिक्षा देना सबसे जरूरी है। ईमानदारी और निष्ठा से काम कर बच्चों को पढ़ाना होगा तभी समाज तरक्की करेगा। हमारे पूर्वजों ने वीरता और साहस का परिचय देकर बलिदान दिया, आज उन्हीं के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। मुख्यर्जी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। शीतल पाल के बलिदान को याद किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, ओम प्रकाश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, सपा विधायक जाहिद बेग, सपा नेता अंजनी सरोज, अंजनी शुक्ला सहित सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बी.एल. पाल ने किया। इस मौके पर अखिलेश पाल, बच्चन पाल, ठाकुर पाल, आशुतोष पाल, देवी प्रसाद पाल, आरडी पाल, सेवालाल पाल, अभिषेक पाल, प्यारेलाल पाल, प्रदीप पाल, अजीत पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed