फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Free Dhaincha seeds were distributed to farmers in Mahmadpur

Chandauli News: महमदपुर में किसानों को मुफ्त ढैंचा बीज का हुआ वितरण

Wed, 03 Jun 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Free Dhaincha seeds were distributed to farmers in Mahmadpur
टांडा कला। विकास खंड के महमदपुर (जमालपुर) गांव में मंगलवार को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम प्रधान ज्ञानी जैल सिंह यादव के आवास पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे कृषि विभाग के एटीएम (असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर) रमिंद्र सिंह ने उपस्थित किसानों को ढैंचा बीज का वितरण किया। विभाग की ओर से एक एकड़ से लेकर उससे अधिक जोत वाले किसानों को पात्रता के अनुसार बीज मुहैया कराया गया। कृषि अधिकारी रमिंद्र सिंह ने बताया कि धान की रोपाई से पहले खेतों में ढैंचा बोना बेहद फायदेमंद होता है। यह एक बेहतरीन हरी खाद का काम करता है, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति (उपजाऊ क्षमता) बढ़ती है और रासायनिक खादों पर निर्भरता कम होती है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से आर्थिक तंगी और बजट की मार के कारण क्षेत्र के कई छोटे व सीमांत किसान बाजार से महंगा ढैंचा बीज खरीदने में असमर्थ थे। इस वजह से वे अपने खेतों में हरी खाद नहीं डाल पा रहे थे। सरकार की ओर से मुफ्त में और बिल्कुल सही समय पर बीज उपलब्ध हो जाने से किसानों में भारी खुशी की लहर है। अब पैसे की कमी से जूझ रहे गरीब किसान भी अपने खेतों में ढैंचा की बोआई कर सकेंगे, जिससे आगामी धान की फसल की पैदावार बेहतर होगी। इस अवसर पर प्रेम नारायण, राम लखन, हरि सिंह, वीरेंद्र, जितेंद्र सहित क्षेत्र के दर्जनों प्रगतिशील किसान और ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed