{"_id":"5e347ed48ebc3ec6ea07d237","slug":"four-hundred-crore-transactions-were-affected-by-banks-strike-chandauli-news-vns5080857113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की बंदी से आम लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की बंदी से आम लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

बैंकों की हड़तल से चार सौ करोड़ का लेन देन हुआ प्रभावित
बैंकों की बंदी से उपभोक्ताओं को काफी हुई परेशानी
पेंशनर भी बैँको का काटते रहे चक्कर, वापस हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 12 सूत्री मांगों के समर्थन में दो दिवसीय बैंक हड़ताल से आम लोगों को दिक्कत हुई। माह के अंतिम दिन बैंकों की बंदी से लोग पैसों का लेन देन नहीं कर सके। रेलवे बहुल क्षेत्र में सबसे अधिक परेशानी पेंशन धारकों को हुई। हड़ताल की वजह से जिले में लगभग चार सौ करोड़ का लेन देन प्रभावित हुआ।
पर्याप्त लोडिंग के साथ वेचन पर्ची घटकों पर 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि पर वेतन पुनरीक्षण समझौता, पांच दिवसीय बैंकिंग सहित 12 सूत्री मांगों के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया था। इसके तहत शुक्रवार को जिले में सभी बैंक की शाखाओं पर ताला लटकता रहा। कर्मचारी हड़ताल पर रहे और जगह जगह शाखाओं के गेट पर बैंक प्रबंधन और सरकार के खिलाफ नारेेबाजी की। चतुर्भुजपुर निवासी त्रिपुरारी और छितमपुर के अरविंद मिश्रा, आलू मिल निवासी शिव कुमार ने बताया कि यूनियन बैंक, एसबीआई स्टेशन शाखा पर पैसा निकालने गए लेकिन बंदी होने की वजह से खाली हाथ लौटना पड़ा।
शुक्रवार और शनिवार को हड़ताल के बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस तरह बैंक तीन दिन के लिए बंद हो गए। बैंकों के बंद रहने से सबसे अधिक नौकरी पेशा लोगों को दिक्कत हुई। रेलवे के पेंशन धारकों की पेंशन बैंकों में 25 से 31 के बीच आती है। वहीं अधिकतर विभागों का वेतन बैंकों में माह की पहली तारीख को आती है। हड़ताल की वजह से वेतन भोगी और पेंशन धारकों को परेशानी हुई। बैंकों में काम काज न होने से पूरे जिले में चेक क्लीयरेंस, लोन पेमेंट, जमा निकासी सहित लगभग चार अरब रूपये का कारोबार प्रभावित हुुआ।
विज्ञापन
कोट-
वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर है। शुक्रवार को पहले दिन हड़ताल के चलते लगभग चार सौ करोड़ का करोबार प्रभावित रहा। शनिवार को भी बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। पीके झा, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, चंदौली
इनसेट-
बैंक कर्मियों ने बैंक शाखाओं पर किया प्रदर्शन
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों ने अलग अलग बैंक शाखाओं पर पहुंच कर 12 सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुई तो मार्च माह में 11, 12 और 13 तारीख को तीन दिवसीय हड़ताल किया जाएगा और इसके बाद एक अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाएगा। नगर के ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स गेट पर बैंककर्मियों ने खूब नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में विरेन्द्र मिश्रा ,नदीम हसन, देवेश बोस, सुग्रीव कुमार, अंकित दत्त तिवारी, हिमांशु,।रंजीत सिंह, अमरीश रहे।
कर्मचारियों की यह हैं मांगे--
1.पर्याप्त लोडिंग के साथ वेतन पर्ची घटकों पर बीस प्रतिशत वृद्धि पर वेतन पुनरीक्षण समझौता
02. पांच दिवसीय बैंकिंग
03. मूल वेतन केे साथ विशेष भत्ते का विलय
04. नई पेंशन योजना (एनपीएस) को समाप्त करें
05. पेंशन का अद्यतनीकरण
06. पारिवारिक पेंशन में सुधार
07. परिचालन लाभ के आधार पर कर्मचारी कल्याण कोष को आवंटन
08.बिना सीमा के सेवानिवृत्त लाभों पर आयकर से छूट
09.शाखाओं में कारोबार के समय, भोजनावकाश आदि का एक समान निर्धारण
10.अवकाश बैंक की शुरूआत
11.अधिकारियों के लिए निश्चित काम के घंटे
12. ठेका कर्मचारियों/ बिजनेस करेस्पोंडेंट्स के लिए समान काम के लिए समान वेतन
इनसेट-
पहले दिन एटीएम शाखाओं पर उमड़ी भीड़
बैंकों की हड़ताल की वजह से बैंक शाखाओं से पैसे न मिलने की वजह से एटीएम शाखाओं पर पैसे की निकासी के लिए लोगों की कतार लगी। तीन दिनों तक बैंक बंद होने की वजह से एटीएम में भी पैैसे खत्म न हो जाए, इसकी आशंका को देखते हुए अधिक लोगों ने धन की निकासी की। अधिक निकासी की वजह से शाम होते होते एटीएम में भी पैसे खत्म हो गए।