फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four arrested on charges of theft and smuggling from PDDU Junction

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से चोरी और तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार

Mon, 26 Feb 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four arrested on charges of theft and smuggling from PDDU Junction
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने चौबीस घंटे में मोबाइल चोरी गिरोह के तीन सदस्य और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन साढ़े तीन हजार रुपये कीमत की शराब बरामद किया। आरोपियों का जीआरपी ने चालान कर दिया। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बातया कि रविवार की सुबह साढ़े छह बजे गश्त के दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या सात और आठ पर बने फुटओवर ब्रिज के नीचे गिरोह के मोबाइल चोरी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। आरोपी अंकित पांडेय निवासी मकान नंबर आठ महाराजा हाटा थाना नवादा जिला भोजपुर के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। बताया कि आरोपी अंकित ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चुराता था। बताया कि शनिवार की आधी रात के बाद साढ़े तीन बजे प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो के शौचालय के पास से ट्रॉली बैग में रखे 45 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बृजेश कुमार राय निवासी धर्मपुर थाना नोखा जिला रोहतास बिहार को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत तीन हजार चार सौ तेरह रुपये है। इसके पूर्व शनिवार की भोर में जीआरपी ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पश्चिमी छोर पर स्टेशन नाम पट्टिका के समीप मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सरफराज अहमद सतपोखरी दुलहीपुर और मोहम्म्द अबू कलाम निवासी अख्तियारपुर थाना रौता जिला पुरनिया बिहार और वर्तमान पता सतपोखरी दुलहीपुर के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बरामद माल की कीमत पचास हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed