फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former Prime Minister Chandrashekhar remembered on his birthday

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को जन्मदिन पर याद किया

Fri, 17 Apr 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Chandrashekhar remembered on his birthday
ौरी स्थित आवास पर पूर्व पीएम चंद्रशेखर की जयंती मनाते पूर्व सांसद रामकिशुन यादव। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती शुक्रवार को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

बौरी स्थित अपने पैतृक आवास पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण कर नकी जयंती मनाई। इस मौके उन्होंने कहा कि देश की एकता अखंडता के लिए सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ स्पष्टवादी, संघर्षशील अपने जीवन के अंतिम क्षण तक उन्होंने स्पष्ट रूप से अपनी बात कहने का काम किया। चाहे संसद या सड़क रही हो। बेबस, लाचार गरीब, किसानों एवं नौजवानों के प्रेरणा देते हुए अपनी बात को स्पष्ट रूप से करते रहे। पूरा जीवन समाजवादी विचारधाराओं से ओतप्रोत रहा। मंगल सिंह, रमेश प्रजापति, संजय कुमार, वंशीधर गुप्ता,सुभाष पांडेय, वीरेंद्र सिंह, छविनाथ प्रसाद, सुदर्शन सिंह रहे। इसी तरह समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव नफीस अहमद गुड्डू ने नगर स्थित अपने आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेेखर के जयंती पर उन्हें याद किया। चंद्रशेखर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन सत्ता प्रतिष्ठान के अन्याय के विरूद्ध संघर्ष किया। कहा कि हम सभी को चंद्रशेखर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कंदवा संवाददाता के अनुसार युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर सिकठा गांव में आयोजित विचार गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतत्व पर चर्चा की गई। गोष्ठी में किसान नेता रतन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर देश के महान राजनेता और खांटी समाजवादी थे। वह साहस और सत्य के प्रतिमूर्ति थे। कहा कि स्वर्गीय सिंह राजनीतिक लाभ-हानि की चिंता किये बगैर बिना किसी लाग लपेट के बेबाकी से अपनी बातों को कहते थे। किसान युवा विकास मंच के अध्यक्ष नागेन्द्र मंटू ने कहा कि आज के युवाओं को स्वर्गीय चन्द्रशेखर के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। गोष्ठी में अरुण सिंह, अनिल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed