फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former MP met the DM and raised the demand for rehabilitation of traders.

Chandauli News: पूर्व सांसद ने डीएम से मिलकर उठाई व्यापारियों के पुनर्वास की मांग

Sun, 10 May 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Former MP met the DM and raised the demand for rehabilitation of traders.
सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन के नेतृत्व में नगर के व्यापारी शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मिले। इस दौरान पूर्व सांसद ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास की मांग उठाई।
विज्ञापन

पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण डिवाइडर के मध्य से 48 फीट तक किया गया है, जिससे व्यापारियों को अधिक नुकसान नहीं होगा। लेकिन यदि इससे अधिक तोड़फोड़ की गई तो दुकानदारों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी। उन्होंने जिलाधिकारी से सभी प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस संबंध में शासन स्तर पर पहल करनी चाहिए, ताकि प्रभावित व्यापारियों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। रामकिशुन ने बताया कि चौड़ीकरण की कार्रवाई के कारण नगर के व्यापारियों को करीब एक हजार करोड़ रुपये के व्यापारिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसकी पूरी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन यदि जिला प्रशासन शासन से समन्वय कर पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित कर दे तो व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सकता है। डीएम चंद्र मोहन गर्ग व्यापारियों को कम क्षति होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed