फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   For 26 hours, the population of four lakhs remained troubled for electricity, water

26 घंटे तक बिजली, पानी के लिए तरसती रही चार लाख की आबादी

Mon, 24 Oct 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
For 26 hours, the population of four lakhs remained troubled for electricity, water
पडाव। धनतेरस पर बिजली अपूर्ति में आई खराबी के कारण क्षेत्र के 10 गांवों और स्थानीय बाजार की बिजली आपूर्ति ठप रही। त्योहार पर चार लाख से ज्यादा की आबादी पानी और बिजली के लिए परेशान हुई। शनिवार के दोपहर 12 बजे से रविवार की दोपहर दो बजे तक करीब 26 घंटे लोगों को बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन

साहूपुरी स्थित पावर हाउस से निकलने वाले फीडर में खराबी आने के कारण स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान डहिया क्षेत्र के सभी गांवों के साथ कटेसर, सेमरा, चौरहट, भोजपुर, रतनपुर, डोमरी, जलीलपुर, मढिया, बहादुरपुर, सूजाबाद गांव की बिजली गुल रही। आपूर्ति बाधित होने का कारण पैनल व सीटी जल जाने के साथ आंतरिक खराबी को बताया गया। विभागीय कर्मियों ने गड़बड़ी दूर कर बिजली आपूर्ति रविवार को दोपहर दो बजे बहाल की, तब जाकर ग्रामीणों व व्यापारियों ने राहत की सांस ली। व्यापारियों का कहना था कि आए दिन हो रही बिजली कटौती का व्यापार पर विपरीत असर पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग मनमाने ढंग से बिजली काटकर मरम्मत का कार्य शुरू कर देता है। इस संबंध में कार्यवाहक एसडीओ नियाज खान ने बताया कि एकसाथ कई फॉल्ट आ जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। लोड बढ़ जाने से सीटी व पैनल भी जल गया था। समस्या विकट होते देख इन सभी के लोड को अन्य फीडरों से जोड़कर रात में कुछ गांवों में बिजली आपूर्ति की गई है। रविवार की दोपहर दो बजे सभी कार्य कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed