{"_id":"6aa456f42d0072fedf0d4872","slug":"five-passengers-injured-in-truck-auto-collision-chandauli-news-c-20-1-vns1053-1541069-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच यात्री घायल
विज्ञापन
पड़ाव। क्षेत्र के डांडी गांव के पास सिक्स लेन पर शुक्रवार की दोपहर ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे पांच यात्रियों को लेकर ऑटो पड़ाव से पीडीडीयू नगर की ओर जा रहा था। डांडी गांव के पास सामने से आ रहा ट्रक सड़क पर बने कट से मुड़ने लगा। इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया और पलट गया। इससे ऑटो में बैठे यात्री उसमें फंस गए और चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
मौके पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में नंदू (55), अरविंद कुमार (50), रूबी देवी (48), निवासी गुना थाना रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार, इम्तियाज (35) और मनोज गुप्ता निवासी फुली, दिलदारनगर, गाजीपुर शामिल हैं। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।