{"_id":"5e665cd18ebc3eebb2345743","slug":"fire-in-the-shop-due-to-short-circuit-chandauli-news-vns515141364","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
विज्ञापन
शार्ट सर्किट दुकान में लगी आग, सामान जला
पूर्वी बाजार की घटना,
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
चकिया। नगर के पूर्वी बाजार में स्थित वाहिद की बैटरी की दुकान में सोमवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा रखी बैटरी, बैटरी चार्जर सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। आस पास के लोगों ने फायरब्रिगेड के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। इस घटना में दो लाख रुपये से अधिक का सामान जला है।
नगर के पूर्वी बाजार में वाहिद की बैटरी, बैटरी चार्जिंग और मरम्मत की दुकान है। रविवार की रात वाहिद दुकान बंद कर घर चला गया। आधी रात के बाद किसी तरह आग लग गई। सुबह आस पास के लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख वाहिद को सूचित किया। वाहिद ने दुकान का शटर खोला तो अंदर आग ने विकराल रूप ले लिया था। यह देख आस पास के लोग दौड़े और पानी फेंक करआग बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझी लेकिन तब तक पूरा सामान जल गया। वाहिद के अनुसार आग से बैटरी, चार्जर, फर्नीचर सहित दो लाख रुपये से अधिक का सामान जल कर नष्ट हुआ है।
मड़ई जलकर राख, पशु झुलसा
शिकारगंज। क्षेत्र के कुंडा-हेमैया गांव के वनवासी बस्ती के रहवासी राधे की रिहायशी मड़ई में रविवार की शाम आग लग गई। आग लगने से उसमें रखे दो हजार रुपये नकद, बिस्तर, चारपाई, अनाज, कपड़े सहित गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। इस घटना के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया। ग्रामीणों ने पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाने की प्रशासन से मांग की है।