फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   fire in crop of wheat in chandauli

आग में झुलसकर गेहूं के बोझ हुए राख

Wed, 22 Apr 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
fire in crop of wheat in chandauli
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बखरा गांव में बुधवार को आग की चपेट में आने से तीन बीघा गेहूं की फसल का बोझ जलकर राख हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। गेहूं के बोझ के मालिक ने गांव के ही कुछ लोगों पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर के आधार पर पहुंची पुलिस एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव के अनिल कुमार पटेल ने अपने तीन बीघे खेत से कटा गेहूं का तीन सौ बोझा कटवा कर अपने घर पर रखवा दिया था। उसका आरोप है की दोपहर में कुछ शरारती तत्वों ने गेहूं के बोझों में आग लगा दी। इससे धू-धूकर गेहूं के बोझ जल उठे। आग लगाने के बाद शरारती तत्व वहां से भाग निकले। बताया कि आसपास के लोगों व परिजनों ने पानी से आग पर काबू किया। इसके बाद अनिल ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। पुलिस के आने पर उसने पड़ोस के एक व्यक्ति सहित कुछ अन्य लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया। पुलिस पड़ोस के उक्त व्यक्ति को पकड़कर जलीलपुर चौकी ले आई। पुलिस के अनुसार आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed