{"_id":"697e62686c7dd422ed0998c1","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-goods-burnt-to-ashes-chandauli-news-c-189-1-svns1012-143328-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जल कर राख
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय नगर के वार्ड नंबर 4 कबीर नगर स्थित मुन्ना सिंह के मकान में शनिवार की दोपहर बिजली के बोर्ड में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे गृहस्थी का सामान जल गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह जान बचाई। आस पास के लोगों के प्रयास से आग बुझी।
सेना से सेवानिवृत्त मुन्ना सिंह शनिवार को अपनी पत्नी इंदु देवी के साथ घर पर थे। वह कुछ पल के लिए घर के बाहर लोगों से मिलने चले गए । इसी बीच घर से धुआं निकलता देखा। अंदर जाकर देखा तो कपडे़, पंखा, प्रेस और दो मोबाइल फोन सहित अन्य सामान जल चुका था। बिजली के बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। शोर मचाने पर आस पास के लोग एकत्र हो गए और काफी प्रयास के बाद आग बुझाई।
मुन्ना सिंह ने बताया कि आग से एक लाख रुपये मूल्य का सामान जला है। पूर्व सभासद वैभव मिश्रा ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। सूचना पाकर लेखपाल इकबाल अहमद मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट तैयार की। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। आगे की कार्रवाई की जा रही है।