{"_id":"6a3ecac344777ceb54007eb4","slug":"fir-registered-against-two-individuals-including-the-operator-of-anand-hospital-on-charges-of-assault-and-the-use-of-casteist-slurs-chandauli-news-c-258-1-svns1001-152569-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मारपीट और जातिसूचक शब्दों क प्रयोग करने का आरोप, आनंद हॉस्पिटल के संचालक समेत दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मारपीट और जातिसूचक शब्दों क प्रयोग करने का आरोप, आनंद हॉस्पिटल के संचालक समेत दो पर प्राथमिकी
विज्ञापन
शहर के दलसिंगार मोहल्ला निवासी संतोष चौधरी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आनंद हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आनंद सिंह और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान के यहां शिकायत पहुंचने के बाद की गई।
पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह अस्पताल में दवा आपूर्ति का काम करता था। दवा के भुगतान को लेकर 22 जून को अस्पताल संचालक और उनके एक कर्मचारी ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई।
आरोप है कि दोनों ने जबरन कुछ कागजात पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, पीड़ित की मां ने सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से शिकायत करते हुए कहा कि उनका बेटा करीब तीन साल से अस्पताल में कार्यरत था। उनका आरोप है कि 21 जून को किसी बात को लेकर डॉक्टर से कहासुनी होने के बाद वह अगले दिन काम पर नहीं गया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे घर से बुलाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और परिवार के लोगों को मिलने नहीं दिया गया। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। उनका कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।