{"_id":"6aac481a023ea7280b0f5239","slug":"file-an-fir-against-those-encroaching-on-the-footpath-chandauli-news-c-189-1-svns1013-154761-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: फुटपाथ पर कब्जा करने वालों पर दर्ज कराएं प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: फुटपाथ पर कब्जा करने वालों पर दर्ज कराएं प्राथमिकी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर में फुटपाथ और नालों पर अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सख्त रुख अपनाया। बृहस्पतिवार को नगर के कई क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवसायियों को फुटपाथ खाली करने के निर्देश दिए। साथ ही मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह को दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा।
नगर में जीटीआर ब्रिज से सुभाष पार्क तक नाले और फुटपाथ पर अतिक्रमण है। इससे पैदल चलने की जगह नहीं बची। यही नहीं, जाम की समस्या से भी लोग परेशान रहते हैं। बृहस्पतिवार को एसपी ने निरीक्षण के दौरान नई सट्टी में फल-सब्जी कारोबारियों को चेतावनी दी कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तत्काल कब्जा हटाने की चेतावनी दी। साथ ही मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह को निर्देश दिया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं।