फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fear of dogs, bitten 1031 people in five months

Chandauli News: कुत्तों का खौफ, पांच मांह में 1031 लोगों को काटा

Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fear of dogs, bitten 1031 people in five months
क्षेत्र में कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बरहनी पीएचसी से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मई 2023 से 30 सितंबर 2023 तक 1031 लोगों को कुत्ते काटकर जख्मी कर चुके हैं। इसके बावजूद कुत्तों को पकड़ने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


बरहनी पीएचसी में रोजाना आवारा कुत्तों के काटने से जख्मी होने वाले लगभग 20 लोग पहुंचते हैं। पीएचसी से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा कुत्ता काटने की घटना वर्ष 2017 में हुई थी। इस वर्ष अभी तक 25 सौ लोगों को कुत्तों ने काटकर जख्मी किया है। वर्ष 2018 में 1100 लोग कुत्तों के हमले में जख्मी हुए थे। हालांकि कुत्तों के काटने से अब तक हुई मौतों की जानकारी स्वास्थ्य केंद्र के पास नहीं है लेकिन क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सैकड़ों इस कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

कोट---
पांच माह में 1031 लोग कुत्ते के काटने वाले मामले को लेकर अस्पताल में आ चुके हैं। कभी-कभी तो ओपीडी में आए 100 मरीजों में से करीब आधे मरीज कुत्ता काटने से जख्मी होने वाले होते हैं। सभी को ऐंटी रेबीज लगाई जाती है। -डॉ. शैलेंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी, बरहनी
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed