{"_id":"5ea455828ebc3e906a218b15","slug":"father-and-son-were-insulted-by-accusing-them-of-stealing-gram-from-the-field-the-video-went-viral-then-the-police-took-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से चना चोरी करने का आरोप लगाकर पिता-पुत्र को किया था अपमानित, वायरल हुआ वीडियो, तो पुलिस आई हरकत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से चना चोरी करने का आरोप लगाकर पिता-पुत्र को किया था अपमानित, वायरल हुआ वीडियो, तो पुलिस आई हरकत में
Sat, 25 Apr 2020 08:51 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 25 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के अमड़ा गांव में चना चोरी करने के आरोप में पिता व पुत्र को अपमानित करते हुए पैरों पर गिराकर माफी मंगवाने के मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में काला चावल कृषक उत्पादक समिति के अध्यक्ष शशिकांत राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कंदवा थाना क्षेत्र के अमड़ा गांव निवासी काला चावल कृषक उत्पादक समिति के अध्यक्ष शशिकांत राय के खेत में चने का ढेर रखा हुआ था। आरोप लगाया कि गांव के रहने वाले एक पिता-पुत्र ने चोरी कर लिया। जानकारी होते ही शशिकांत पिता-पुत्र के यहां पहुंचे और बोझ समेत दोनों को पकड़कर अपने घर ले आए। इस दौरान वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
वायरल वीडीओ में शशिकांत राय पिता व पुत्र को पैरों पर गिरकर माफी मांगने को कह रहे हैं। इसके बाद दोनों ने पैरों पर गिरकर माफी मांगी। पिता-पुत्र को पैरों पर गिर माफी मंगवाने के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो की जानकारी होते ही पुलिस महकमा हरकत में आया।
विज्ञापन
अधिकारियों के निर्देश पर मामले का संज्ञान लेते हुए कंदवा थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने शशिकांत राय व अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। सीओ सकलडीहा जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि मामले में दोषी के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने व वायरल वीडीओ के आधार विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।