फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmer sitting on an indefinite dharna

किसान बेमियादी धरने पर बैठे

Tue, 18 Oct 2016 01:50 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 18 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Farmer sitting on an indefinite dharna
धरना देते किसान।
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के बैनर तले क्षेत्रीय किसानों ने बरहुआ  गांव स्थित एएनएस सेन्टर के बाहर अपनी सात सूत्री मांगो को लेकर सोमवार से अनिश्चित  कालीन धरना शुरू किया। साथ ही चेताया कि मांगे पूरी नहीं हुई तो धरना के दौरान चक्का जाम करने के साथ शासन व प्रशासन का  पुतला दहन भी किया जायेगा।
विज्ञापन

किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष संजय  कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों किसान विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार की सुबह 10  बजे से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये। जिसमें पिछले वर्षो में  ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के मुआवजा के लिए शासन की घोषणा के बाद भी आपदा  राहत चेक आजतक न मिलने की मांग उठायी गयी। साथ ही क्षेत्र में बिजली की व्याप्त  दुर्व्यवस्था, कौड़िहार गांव में बंद पड़े पम्प कैनाल की मरम्मत, बसाढ़ी  गांव में सरकारी बीज भण्डार गोदाम से अतिक्रमण हटाने, बरहुआ गांव के तालाब  का अतिक्रमण हटवाने तथा तालाब का सुंदरीकरण करने, कौड़िहार गांव में सरकारी  भूमि से अतिक्रमण हटाने, जनकरपुर माईनर की सफाई कर घुरहूपुर गांव के  किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग उठायी। मंडल अध्यक्ष  पाण्डेय का आरोप है कि धरना के दौरान फोन से उपजिलाधिकारी चकिया  द्वारा वार्ता के बाद भी धरना स्थल पर न आने से क्षुब्ध किसानों ने मंगलवार  को अपने-अपने बांहो पर काली पट्टी बांधकर विरोध का निर्णय लिया।  इस दौरान  रामकरण, सुदर्शन केशरी, राजनाथ सिंह, अनूप यादव, रामवृक्ष, श्रीकृष्ण,  मारकण्डेय, दशरथ यादव, मीना वर्मा, रामनवल, रमेेश कुमार, राजबली यादव,  सुदामा, जय सिंह, अजीत कुमार, रमाशंकर मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन

 वंशी प्रसाद, हरिशंकर आदि लोग रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed