फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Faith heavy on the cold, devotees took a dip in the Ganges

भीषण ठंडी पर आस्था भारी, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Fri, 15 Jan 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Faith heavy on the cold, devotees took a dip in the Ganges
पीडीडीयू नगर। मकर संक्रांति के पर्व पर बृहस्पतिवार को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की जुटी। भीषण ठंडी और सर्द हवाओं के बीच लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई और लोक मंगल की कामना की। स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर गुड़ और तिल का दान कर पुण्य कमाया। बृहस्पतिवार की भोर से ही गंगा स्नान के बाद मंदिरों में घंट-घड़ियाल की गूंज सुनाई देने लगी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गंगा घाटों पर काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चहनिया संवाददाता के अनुसार, पश्चिम वाहनी गंगा बलुआ घाट पर बुधवार की आधी रात से मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने वालों की भीड़ जुटने लगी। लोग पैदल और निजी वाहनों से बलुआघाट पहुंचे। वहां भोर से ही गंगा स्नान शुरू हो गया। लोगों ने गंगा स्नान करने के बाद गुड़, तिल, चावल और अनाज दान किए। मंदिरों में पूजा अर्चना कर मंगल कामना की। इसी प्रकार टांडा, पूरा गणेश, तिरगांव, पुराबिजयी आदि गंगा घाटों पर लोगों ने स्नान कर तिल गुड़ का दान कर पुण्य के भागी बने। इसके बाद घर पहुंचकर लोगों ने चूड़ा-दही और खिचड़ी खाई। इस दौरान पुलिस की ओर से बलुआ गंगाघाट पर बैरिकेडिंग की गई थी। वहीं सुरक्षा में एनडीआरएफ की टीमें नजर रखे हुए थी।
विज्ञापन

धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के हिंगुतरगढ़, दीया प्रसहटा, नेकनामपुर, रायपुर, बढ़ौरा, अमादपुर, नरौली, मेढ़ना और सकरारी में गंगा घाटों पर स्नान ध्यान कर दान किया। इस दौरान घाटों पर सुबह से लेकर दोपहर तक काफी भीड़ रही। वहीं पड़ाव संवाददाता के अनुसार, पड़ाव क्षेत्र के गंगा घाटों पर स्नान के लिए सुबह से ही आस्थावानों की भीड़ जुटी। लोगों ने गंगा स्नान के बाद दान पुण्य किए। गंगा रेती पर युवाओं ने लुत्फ उठाए। इसके बाद घर पहुंचकर खिचड़ी खाई और पतंगबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मकर संक्रांति के मौके पर बृहस्पतिवार को नगर के कैलाशपुरी स्थित हरियाणा भवन में समाज सेवी एवं उद्यमी विष्णुकांत अग्रवाल की पत्नी मीना अग्रवाल ने 2000 जरूरतमंदों में कंबल बांटे। भीषण ठंडी में कंबल पाकर असहायों के चेहरे खिले नजर आए। इस दौरान मीना अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर की भक्ति है।

पीडीडीयू नगर। मकर संक्रांति (खिचड़ी) पर लोगों ने परंपरागत तरीके से जमकर पतंगबाजी भी की। इस दौरान हर ओर भक्काटे का शोर गूंजता रहा। वहीं छोटे-छोटे बच्चों व किशोरों में पतंग लूटने की होड़ लगी रही। सुबह छाए घने कोहरे को देखने के बाद पतंग उड़ाने के शौकीनों में मायूसी छा गई लेकिन सुबह के 10 बजे के करीब मौसम साफ होने और सूर्य के निकलने के बाद उनकी मायूसी खुशी में बदल गई। सभी शौकीन पतंग, परेता व मांझा लेकर पतंगबाजी करने निकल गए। इनमें कुछ छतों पर तो कुछ मैदान में पहुंच गए और फिर इसके बाद शुरू हुआ पतंग उड़ाने का दौर। देखते ही देखते आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सज गया। कुछ ही देर बाद पतंगों के पेंच लड़ने आरंभ हो गए और चारों ओर से भक्काटे की आवाज आने लगी। पतंग उड़ाने वालों में बच्चों, किशोरों के साथ महिलाएं, युवतियां और कुछ वृद्ध भी शामिल रहे। सभी मौसम का आनंद उठाते हुए पजंगबाजी करते रहे। पतंगें उड़ाने, लड़ाने और काटने का दौर सूर्यास्त तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed