फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Expensive footwear but no helmet to protect the head

ैरों में महंगे जूते लेकिन सिर की सुरक्षा के लिए नहीं पहनते हेलमेट

Wed, 02 Nov 2022 07:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Expensive footwear but no helmet to protect the head
पीडीडीयू नगर। महंगी बाइक से चलने का शौक बहुत लोगों को है। यहां तक कि लोग महंगे जूते भी पहनना खूब पसंद करते हैं। लेकिन बाइक चलाते समय सिर की सुरक्षा के लिए जीवन रक्षक हेलमेट पहनना जरूरी नहीं समझते। बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के मामले में जिले में दस माह के भीतर 22 हजार 688 वाहनों का चालान किया जा चुका है। बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किये जाने को लेकर यातायात पुलिस की ओर से समय-समय अभियान चलाया जाता है। चालान की कार्रवाई भी की जाती है ताकि बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वाले सजग हो सके। इसके बाद भी जिले में बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाना युवाओं का शौक बन गया है। जबकि सड़क हादसे में सबसे अधिक मौतें बाइक सवारों की होती है। इसमें अधिकतर लोग बिना हेलमेट के होते हैं। जिले में बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के मामले में जनवरी से लेकर अक्तूबर माह के बीच 22 हजार 688 चालान हो चुके है। चालान के बाद भी लोग हेलमेट पहनने के प्रति लापरवाह हैं। टीआई श्यामजी यादव ने बताया कि इंसान अपनी सुदंरता और बेहतरीन जीवन जीने के लिए लाखों रुपये खर्च करता है लेकिन शरीर के महत्वपूर्ण अंग सिर की सुरक्षा के लिए चंद रुपये की हेलमेट नहीं खरीदता है। बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

जनवरी से सितंबर के बीच हुईं 166 दुर्घटनाएं
पीडीडीयू नगर। जिले में वर्ष 2022 में जनवरी से सितंबर माह के बीच 166 सड़क दुर्घटनाओं में 76 लोगों घायल हो चुके हैं वहीं 99 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। यातायात प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव के अनुसार सड़क पर सबसे अधिक बाइक चालक सड़क दुर्घटना के शिकार होते हैं। नौ माह के भीतर हुई सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक बाइक सवारों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed