फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ew hot spots including Suncity Colony, Gopalpur, Patnava

सनसिटी कालोनी, गोपालपुर, पटनवा सहित 29 नए हाट स्पाट

Fri, 14 Aug 2020 05:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
ew hot spots including Suncity Colony, Gopalpur, Patnava
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण से ग्रामीणों, नागरिकों के साथ ही इस कार्य में जुटे स्वास्थ्यकर्मी, प्रशासनकर्मी भी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात आई 38 नए मरीज मिले हैं। इसमें सीएमओ कार्यालय का कंप्प्यूटर आपरेटर और रेलेकर्मी भी पाजिटिव आए है। शुक्रवार को सभी को अस्पताल और होमआइसोलेशन में रखने के साथ ही उनके इलाकों सनसिटी कालोनी, गोपालपुर और पटनवा सहित 29 नए हाट स्पाट बनाए गए हैं। सभी स्थानों को प्रशासन ने सील करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 1250 संक्रमित पाए जा चुुके हैं। इसमें 228 एक्टिव केस हैं। जबकि 912 लोग स्वस्थ हो चुके हैँ और 12 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में पीडीडीयू नगर के मानस नगर कालोनी, सनसिटी कालोनी, सर्कस रोड और लाट नं 2 में मरीज मिले हैं। वहीं नियमताबाद ब्लाक के गोपालपुर, पटनवा, दुलहीपुर, चन्धासी और सकल्डीहा ब्लाक के सदलपुरा, चकिया ब्लाक के भागूपु, सिकन्दरपुर, पुरैनी, उतरौत में मरीज मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। शहाबगंज ब्लाक के झिंगुरी, ,मनकपड़ा, इलिया के अलावा चन्दौली ब्लाक के फत्तेपुर परासी कला, दाउदपुर, बिसौरी, दूदे गांव के अलावा धानापुर ब्लाक के महुजी, पपरौल में फिर नए मरीज मिले हैँ। बरहनी ब्लाक के खरखौली, परेवा, लक्षमणपुर और नगर पंचायत चन्दौली के सीएमओ कार्यालय का कंप्यूटर आपरेटर, नगर पंचायत चकिया जिला संयुक्त चिकित्सा कैम्पस, नगर पंचायत रोडवेज के पास कालिका धाम कालोनी और चहनिया ब्लाक में महुअर कला, सराय, रसूलपुर और रामगढ़ में कोरोना पाजिटिव मिले हैं। प्रशासन ने सभी गांवों को सील करते हुए सैनिटाइज का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed