फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Entrepreneurs handed over check of Rs 1.51 lakh to DM

उद्यमियों ने डीएम को सौंपा 1.51 लाख रुपये का चेक

Mon, 20 Apr 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs handed over check of Rs 1.51 lakh to DM
चंदौली। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम नवनीत सिंह चहल से मुलाकात की। इस दौरान स्वास्तिक ग्रेन फ्लोर मिल के निदेशक अनिल जैन और अनमोल जैन ने सीएम राहत कोष के लिए 1.51 लाख का चेक डीएम को सौंपा। साथ ही आश्वस्त किया कि आगे भी उद्यमियों की तरफ से जिला प्रशासन की मदद के लिए तैयारी है।
विज्ञापन

इस दौरान रामनगर औधोगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी हर समय इस आपदा से लड़ने के लिए और सरकार के हाथों को मजबूत करने के लिए तैयार हैं। आम जनमानस को खाद्यान्न संबंधित समस्याओं का सामना न करना पड़े और खाद्यान्न के मूल्यों में वृद्धि न हो , इसके लिए हर समय प्रयासरत हैं। संगठन के सचिव सचिव चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि एसोसिएशन यथावत जनहित के लिए प्रयत्नशील रहती हैं और आगे भी रहेगी। इस दौरान युवा उधमी रवि प्रकाश भी मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ खादी ग्रामोद्योग से जुडी सिसौड़ा की संस्था ने पांच सौ सूती मास्क डीएम को सौंपा। संस्था के सहयोग के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल ने खादी ग्रामोद्योग अधिकारी किरन श्रीवास्तव को बधाई दी। साथ ही गरीब और असहाय लोगों में मास्क वितरित कराने के लिए लगातार कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed