फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Encroachment should be removed strictly: ADG

सख्ती से हटाया जाए अतिक्रमण : एडीजी

Fri, 12 Jul 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Encroachment should be removed strictly: ADG
जीटी रोड को अतिक्रमण से मुक्त कराकर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बृहस्पतिवार को एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने अधिकारियों के साथ जीटी रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने फल-सब्जी विक्रेताओं की दुकानों को व्यवस्थित तरीके से लगाने का निर्देश दिया। वहीं अतिक्रमण को हटवाने को कहा। साथ ही उन्होंने मंडल रेल कार्यालय में डीआरएम से मुलाकात कर रेलवे स्टेशन के आसपास अतिक्रमण को हटाए जाने पर चर्चा की ।
विज्ञापन


एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने बृहस्पतिवार को जीटी का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने शहर में जाम के प्रमुख स्थानों के बाबत जानकारी लेकर उसपर योजना के तहत कार्य करने का निर्देश दिया ।सब्जी मंडी को पीडब्ल्यूडी की भूमि पर लगवाने का निर्देश दिया। जीटी रोड पर जगह-जगह बने कट को बंद करने और सपा कार्यालय के पास एक बड़ा यू टर्न बनाने को कहा। ऑटो और ई रिक्शा के लिए स्थान निर्धारित करने का निर्देश दिया । इसके अलावा जीटी पर दुकानें के बाहर पटरी पर लगे बैनर पोस्टर को हटाए जाने का निर्देश दिया । एसपी को निर्देश दिया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती अपनाएं।
विज्ञापन

स्टेशन के बाहर से हटेगा अतिक्रमण
एडीजी वाराणसी जोन ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम राजेश गुप्ता के साथ मीटिंग की। उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े होने वाले ऑटो और ई रिक्शा को व्यवस्थित किए जाने पर चर्चा की। जिस पर आरपीएफ, स्थानी पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाए जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानों, चौकियों पर नहीं लगेंगे निजी साइन बोर्ड
थानों, पुलिस चौकियों या पुलिस पिकेट पर निजी फर्म, बैंक के विज्ञापन के बड़े बड़े बोर्ड लगा होना आम बात हो गई है। बृहस्पतिवार को जीटी रोड पर निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड के समीप लगे पुलिस बूथ पर बड़ा सा एक कंपनी का विज्ञापन बोर्ड लगा देख एडीजी नाराज हो गए । उन्होंने ऐसे बोर्ड को हटवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed