फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity is available for two hours at night, cut during day also

Chandauli News: रात में दो घंटे मिल रही बिजली, दिन में भी कटौती

Wed, 11 Oct 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Electricity is available for two hours at night, cut during day also
जिले में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात में मात्र दो घंटे बिजली मिल रही है और दिनभर आंख मिचौली कर रही है। इससे उमस में लोग काफी परेशानी हैं। साथ ही लोग लो वोल्टेज व ट्रांसफार्मरों के जलने की समस्या से लोग त्रस्त हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवों में मुश्किल से पांच से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है।

इनसेट.......

बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से परेशान हैं ग्रामीण

कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित ररूआ से जुड़े रामपुर गांव की अनुसूचित बस्ती के लोग बार-बार ट्रांसफार्मर जल जाने से परेशान हैं। स्थिति है कि करीब एक माह में बस्ती में लगे 10 केवीए के ट्रांसफार्मर को पांच बार बदला जा चुका है लेकिन लगने के साथ ही ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


बस्ती में लगे 10 केवीए के ट्रांसफार्मर से करीब दो दर्जन घरों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। ओवरलोड के चलते करीब एक माह में ट्रांसफार्मर पांच बार जल चुका है। सोमवार की शाम ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ छठवीं बार जल गया। बस्ती के रामलाल, बबलू, सुरेश, श्याम सुंदर, संजय आदि ने बताया कि ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर लगने के साथ ही जल जा रहे हैं। उन्होंने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट.......

लो वोल्टेज के कारण कामकाज हो जा रहे ठप

ताराजीवनपुर। क्षेत्र के गांवों में बिजली की आंख मिचौली व लो वोल्टेज से ग्रामीणों के कामकाज ठप हो जा रहे हैं। वही दिनचर्या पूरी तरह अस्त व्यस्त हो जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।
दयालपुर निवासी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि रात तो किसी प्रकार गुजर जाती है लेकिन दिन में उमस भरी गर्मी में समय गुजारना बहुत कठिन हो जाता है। स्थिति यह है कि मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। चंदौली खुर्द गांव निवासी राजेश सिंह ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी का दंश ग्रामीणों को झेलना पड़ रहा है। बसनी गांव निवासी राजेंद्र पाल ने बताया कि कभी लो वोल्टेज तो कभी बिजली की आंख मिचौली ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। कोरी गांव निवासी गुड्डू श्रीवास्तव ने बताया कि शासन द्वारा भले ही 18 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का दवा किया जा रहा हो लेकिन हकीकत यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के जनता बिजली आपूर्ति से त्रस्त हो चुकी है।

इनसेट.........

रात में मात्र दो घंटे मिल रही बिजली, आक्रोश

धानापुर। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। आलम यह है कि विगत एक सप्ताह से रात में मात्र दो से तीन घंटे बिजली मिल रही है। इस संबंध में जेई घनश्याम प्रसाद ने बताया कि मौजूदा समय में ऊपर से आपूर्ति कम मिल रही है। जितनी बिजली मिल रही है उतनी आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।


कोट........

जिले में बिजली के जर्जर तारों व खंभों को बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं ट्रांसफार्मरों की मांग भी की गई है। तारों व खंभों के बदले जाने और क्षमता के अनुसार ट्रांसफार्मर लगा दिए जाने के बाद आपूर्ति में सुधार हो जाएगा। -ओमप्रकाश, अधीक्षण अभियंता, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed