फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity cut for eight hours to replace wires and poles

Chandauli News: तार और खंभे बदलने के लिए आठ घंटे काटी बिजली

Sat, 08 Jun 2024 03:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut for eight hours to replace wires and poles
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन के तार और खंभे बदलने के लिए दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुबह नौ बजे शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे सौ गांवों के लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। ग्रामीणों को अभी एक हफ्ते तक बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ेगा। अमड़ा उपकेंद्र को गाजीपुर जनपद के जमानिया उपकेंद्र से बिजली मिलती है। मेन लाइन के तार और खंभे जर्जर हो गए हैं। इसलिए करीब 15 किमी लंबी लाइन के तार और खंभों को बदला जा रहा है। इसके लिए सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। इससे उपकेंद्र के सात फीडरों से जुड़े 100 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मेन लाइन के तार और खंभों की मरम्मत के लिए सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद करने की सूचना लोगों को पहले ही दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed