फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ???? ??????Elderly person drowned while drowning in a river

भैंस नहलाते समय नदी में डूबकर अधेड़ की मौत

Sun, 03 May 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
???? ??????Elderly person drowned while drowning in a river
नौगढ़। थाना क्षेत्र के देवखत गांव में रविवार को कर्मनाशा नदी में भैंस नहलाते समय एक व्यक्ति गहरे पानी चला गया। नदी में डूबते समय उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक वह पानी में समा गया। लोगों ने किसी तरह उसे गहरे पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में उसे नौगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी संतू यादव (46) कर्मनाशा नदी में भैंस को नहलाने ले गया था। भैंस को नहलाते समय वह गहरे पानी में डूबने लगा। डूबते समय उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े और गहरे पानी से किसी तरह बाहर निकाल लिया और इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। संतू की मौत के बाद पत्नी हीरावती और उसके दो पुत्र विमलेश और कमलेश रोकर बेहाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed