फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drinking water system of the city will improve at a cost of 40 crores

40 करोड़ की लागत से सुधरेगी नगर की पेयजल व्यवस्था

Fri, 11 Sep 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Drinking water system of the city will improve at a cost of 40 crores
पीडीडीयू नगर। अटल मिशन फार रिजूवनेशन एंड अरबन ट्रांसफारमेशन (अमृत) योजना के तहत नगर की पेयजल व्यवस्था सुधारी जाएगी। वर्ष 2022 तक सिलसिलेवार नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पानी की सुविधा मुुहैया हो जाएगी। इसके लिए दो फेज में चालीस करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर आठ ओवरहेड टैंक के निर्माण समेत पाइप लाइन विस्तार व विभिन्न क्षेत्रों में ट्यूबवेल निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा। पहले चरण में योजना के तहत कई स्थानों पर कार्य शुरू भी हो चुका है। पहला फेज वर्ष 2021 व दूसरा फेज 2022 तक पूरा होगा। पेयजल व्यवस्था सुधरने से नगर की तकरीबन डेढ़ लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र में कुल 25 वार्ड है। सभी वार्डो में पेयजल की आपूर्ति बेहतर हो सके इसके लिए अमृत के तहत विभिन्न कार्य शुरू किए गए है। प्रथम फेज में 17 करोड़ रुपये की लागत से चार स्थानों पर जिसमें मवई, परशुरामपुर, नईबस्ती अलीनगर, कृष्णा नगर में ओवरहेड टैंक निर्माण कराया जा रहा है। जिसे वर्ष 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। इन क्षेत्रों में टैंक निर्माण के साथ पाइप लाइन विस्तार का भी कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही योजना के तहत दूसरे फेज का कार्य 18 करोड़ रुपये से पूरा किया जाना है। जिसे वर्ष 2022 पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत नगर पलिका कार्यालय परिसर, न्यू महाल, हनुमानपुर, सुुुभाष पार्क में ओवरहेड टैंक में निर्माण का कार्य शुरू है। वहीं पांच करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से 15 ट्यूबवेल का निर्माण किया जाना है। इसमें कई स्थानों पर कार्य शुरू भी हो चुका है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर के 15 स्थानों पर ट्यूबवेल का निर्माण किया जाना है। इसमें से कई स्थानों पर कार्य शुरू हो चुका है। इसमें पुराना फायर ब्रिगेड परिसर, कसाब महाल, लाठ नंबर दो, सांईधाम कालोनी, सुभाष पार्क, कांशीराम आवास, एलबीएस क्रय विक्रय केंद्र समेत अन्य स्थान शामिल है। इससे नगर की तकरीबन डेढ़ लाख की आबादी लाभान्वित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में बेहतर पेयजल व्यवस्था के लिए कार्य किया जा रहा है। नगर के सभी घरों में पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था हो जाएगी। ओवरहेड हैड टैंक बनने के बाद अम़ृत योजना के तहत पानी के लिए कनेक्शन निशुल्क दिया जाएगा। - संतोष खरवार, चेयरमैन, नगर पालिका पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed