फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drain made above the road, water is filling

Chandauli News: सड़क से ऊपर बना दी नाली, भर रहा पानी

Tue, 28 Mar 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Drain made above the road, water is filling
नगर के चंदासी वॉर्ड स्थित वृंदावन कॉलोनी में अधिकारियों की लारवाही का खामियाजा वहां की जनता पिछले तीन वर्षों से भुगत रही है। कॉलोनी के मुख्य मार्ग की सड़क से ऊपर नाली का निर्माण हुआ। इसके बाद सड़क नहीं बनाई गई। इससे नाली और बारिश का पानी हमेशा मार्ग में जमा रहता है। आवागमन में परेशानी होती है।वृंदावन कॉलोनी में 2020 में नाली का निर्माण हुआ। नाली को सड़क के लेबल से ऊपर बनाया गया। नाली निर्माण के बाद सड़क का लेबल न तो ऊपर किया गया और न ही सड़क का निर्माण हो सका। नाली बनाने के बाद अधिकारी सड़क बनाना पूरी तरह से भूल गए या यूं कहें की जान बूझकर अनजान बने रहे। इस लापरवाही की वजह से नाली का पानी सड़क पर बहता है। जरा सी बारिश होने के बाद मुख्य मार्ग पर जलजमाव हो जाता है।जिसमें होकर कॉलोनी के एक हजार से ज्यादा लोग आवागमन को मजबूर हैं। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगती। वृंदावन कालोनी निवासी मुकेश कुमार ने क्षेत्र में जलभाव होने के बाद जिलाधिकारी से लेकर सीएम कार्यालय व केशव प्रसाद मोर्या को भी किया है। उसके ट्वीट करने सभी क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया है।
विज्ञापन

-------------------
--अधिकारियों में दूरदर्शिता की कमी है कि क्षेत्र में नाली का निर्माण तो कराया लेकिन सड़क को जस का तस छोड़ दिया गया। सड़क नीचे होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।-संजय पांडेय, निवासी वृंदावन कालोनी
विज्ञापन

-----------
--क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सफाई कर्मियों के नहीं आने के कारण स्थिति खराब हो जाती है। क्षेत्र में सड़कों की स्थिति सबसे अधिक खराब है।-प्रखर तिवारी, निवासी वृंदावन कालोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
-- क्षेत्र में नाली का निर्माण पानी निकासी के लिए कराया गया था लेकिन अब नाली ही क्षेत्र में जलभराव का कारण बन रही है।-गुरुदयाल चौहान, निवासी, चंदासी
----------
--क्षेत्र के विकास के लिए सड़क और पानी निकाली की व्यवस्था को सही किया जाना बहुत ही आवश्यक है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। - शिवचरण, निवासी, वृंदावन कालोनी
------------------
कोट--- नाली बंद होने के बाद सड़क बनाने का बजट अभी तक नहीं आया है। धन मिलते ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।-कृष्णचंद्र, ईओ, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed