फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Down Upasana was cancelled, Udhna Express was five hours late

Chandauli News: डाउन उपासना रही निरस्त, उधना एक्सप्रेस पांच घंटे लेट

Mon, 10 Feb 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Down Upasana was cancelled, Udhna Express was five hours late
पीडीडीयू नगर। कोहरे का प्रभाव कम होने के बावजूद ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है। रविवार को डाउन उपासना एक्सप्रेस निरस्त रही, जबकि उधना एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को शाम सात बजे तक की स्थिति देखें तो अपलाइन की ओर जाने वाली गया-पीडीडीयू जंक्शन मेमू एक घंटे, पटना-प्रयागराज कुंभ स्पेशल तीन घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। इसी तरह इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। उधर, डाउनलाइन की ओर जाने वाली भिंड-सहरसा स्पेशल फेयर कुंभ मेला एक्सप्रेस छह घंटे, पंजाब मेल डेढ़ घंटे,फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, विभूति एक्सप्रेस एक घंटे, दून एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। इसी तरह नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दो घंटे, बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस ढाई घंटे, जनता एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई-रक्साैल कर्मभूमि एक्सप्रेस दो घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस व महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। वहीं महाबोधि एक्सप्रेस सवा घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस ढाई घंटे, विक्रमशिला एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस और नई दिल्ली- राजेंद्रनगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed