फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Door-to-door investigation, knocking campaign from 17th

Chandauli News: घर-घर होगी पड़ताल, 17 से दस्तक अभियान

Sun, 16 Apr 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door investigation, knocking campaign from 17th
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिले में 17 अप्रैल से दस्तक अभियान की शुरुआत हो रही है। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाएंगे। लोगों को सफाई व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही मरीजों का पता लगाएंगे। प्रभारी चिकित्साधिकारी बरहनी डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के क्रम में 17 अप्रैल सोमवार से दस्तक अभियान शुरू किया। आशा अपने अपने क्षेत्र में घरों मे जाएंगी और सुनिश्चित करेंगी कि घर का कोई सदस्य किसी बीमारी से पीड़ित तो नहीं है। वे लोगों को सफाई के प्रति भी जागरूक करेंगी। जलजमाव से बचने, दवा का छिड़काव करने आदि के सुझाव देंगी। बीमारी का लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर आवश्यक जांच परामर्श व इलाज के लिए जागरूक करते हुए सूचना से अपने विभाग को अवगत कराएंगी। इसके लिए पूर्व में ही आशाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed